फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजितेश संधू ने जीता जीव मिल्खा आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट, राशिद खान को हराया

Mon, 21 Oct 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजितेश संधू - फोटो : social media
विज्ञापन

चंडीगढ़ के अजितेश संधू ने प्ले आफ में दिल्ली के राशिद खान को हराकर रविवार को यहां जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। अपने घरेलू चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पर खेल रहे संधू ने जोरदार वापसी करते हुए संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर चार अतिरिक्त होल के प्ले आफ में राशिद को पछाड़कर खिताब जीता।

विज्ञापन


संधू को इस जीत 24 लाख 24 हजार 750 रुपये की इनामी राशि मिली और वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 48वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस हार के बावजूद राशिद ऑर्डर ऑफ मेरिट में 61 लाख 21 हजार 653 रुपये के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। संधू (66-69-67-66) और राशिद (71-64-67-66) नियमित खेल के बाद 20 अंडर 268 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें