फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Weightlifting championships: अजय सिंह ने भारत के लिए जीता तीसरा स्वर्ण पदक, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालीफाई

Tue, 14 Dec 2021 08:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद

सार

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किग्रा भारवर्ग का खिताब जीतकर चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
वेटलिफ्टर अजय सिंह - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किग्रा भारवर्ग का खिताब जीतकर चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अजय ने कुल 322 किग्रा भार उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन


भारत की तरफ से अब कुल तीन भारोत्तोलक 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बना चुके हैं। जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा) और अचिंता श्युली (73 किग्रा) पहले ही अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इन खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।



गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप के सभी वजन वर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि बाकी भारोत्तोलक अपनी रैंकिंग के आधार पर खेलों में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं की स्पर्धा में 71 किग्रा भारवर्ग में हरजिंदर कौर और लालछानहिमी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। वहीं 59 किग्रा भारवर्ग में पोपी हजारिका को रजत से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें