फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एश्वर्या पिसे ने रचा इतिहास, मोटर स्पोर्ट्स में विश्व कप खिताब जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला

Tue, 13 Aug 2019 02:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्वर्या पिस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बंगलूरु की 23 वर्षीय एश्वर्या पिसे मोटर स्पोर्ट्स में विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रेसर बन गई। एश्वर्या ने चैंपियनशिप के अंतिम दौर में बाद एफआईएम विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। वह जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


एश्वर्या दुबई में पहला दौर जीतने के बाद पुर्तगाल में तीसरा, स्पेन में पांचवां और हंगरी में चौथा स्थान हासिल किया। इससे वह 65 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। पुर्तगाल की रिटा विएरा (61) दूसरे और चिली की थामस डि (60) तीसरे स्थान पर रही।

एश्वर्या ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था और मैं छह महीने के बाद बाइक पर वापसी करने को लेकर प्रतिबद्ध थी। इसलिए विश्व कप जीतना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां मिले अनुभव से मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें