फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनिका बत्रा की निगाह 2024 ओलंपिक में एकल पदक पर

Fri, 26 Jul 2019 06:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manika batra - फोटो : pti
विज्ञापन

भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल टोक्यो ओलंपिक से पहले खुद को दबाव में नहीं लाना चाहती बल्कि उनका लक्ष्य 2024 ओलंपिक में एकल पदक लाने का है। 

विज्ञापन


24 साल की इस खिलाड़ी ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीतकर इतिहास रच दिया है जिसमें एकल स्वर्ण भी शामिल था। एशियाई खेलों में बत्रा और अनुभवी शरत कमल ने मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कमाल कर दिया जिससे भारत का खेल में 60 वर्ष लंबा सूखा खत्म हुआ था। 

मनिका ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के दौरान कहा, 'सभी टेबल टेनिस खिलाड़ी ओलंपिक के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं और भाग्यशाली रहते हैं तो हम पदक जीत सकते हैं। लेकिन मैं 2020 के लिये खुद पर दबाव नहीं डालना चाहती। मैं 2024 ओलंपिक में एकल पदक पर निगाह लगाए हूं।' 
विज्ञापन


हाल में मनिका ने अपने बचपन के कोच संदीप गुप्ता को बदलकर सन्मय परांजपे से कोचिंग लेने का फैसला किया। उसने कहा, 'मैंने अपने कोच को इसलिए बदला क्योंकि मुझे अपने खेल में कुछ नया लाने की जरूरत थी। मैंने काफी सुधार किया है। मेरे फारहैंड में काफी सुधार हुआ है। मैंने चीन और कोरियाई खिलाड़ियों को हराया है इसलिये मैं पुणे में अपनी ट्रेनिंग से काफी खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें