फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा व टूंडला के पहलवानों ने बराबरी पर छोड़ी झंडा कुश्ती

Sat, 09 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पहलवानों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इकदिल (ब्यूरो)। क्षेत्रीय ग्राम रीतौर में दो दिवसीय विशाल दंगल का समापन हो गया। दंगल में झंडा कुश्ती श्यामवीर आगरा व होशियार सिंह टूंडला के बीच हुई जो बराबरी पर रही। इस कुश्ती पर 21 हजार रुपये का पुरुस्कार था। इससे पूर्व बड़ी संख्या में पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर झंडा कुश्ती शुरू कराई। खलीफा की भूमिका राममहेश सैनी, रमेश कठेरिया ने निभाई।

संयोजक विक्रांत उर्फ चिंटू भदौरिया ने सभी खिलाड़ियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, दिवाकर पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, शिशुपाल सिंह भदौरिया, डा. सुशील सम्राट, शेखर चौहान, धर्मेंन्द्र कठेरिया, बबुआ ठाकुर, सर्वजीत सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें