फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश के बाद दिव्या भी राष्ट्रीय शिविर से हटीं, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Thu, 20 Aug 2020 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिव्या काकरान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विनेश फोगाट के बाद अब दिव्या काकरान भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लखनऊ में एक सितंबर से ओलंपिक भार वर्ग के पहलवानों के लिए लगने वाले राष्ट्रीय महिला कुश्ती शिविर से हट गईं। उत्तर प्रदेश की दिव्या ने कहा कि कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण मैं शिविर का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।
विज्ञापन


फेडरेशन को इससे अवगत करा दिया है। बाकी वहां से जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन करूंगी। दिव्या को मंगलवार को 29 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। इससे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें