फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी अधिकारियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र देगा एएफआई

Sun, 28 Jun 2020 11:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Afi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अप्रैल में आयोजित सेमीनार में भाग लेने वाले तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए हैं। एएफआई और दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के संयुक्त प्रयास से 25 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित इस सेमीनार में लगभग 1000 भागीदारों ने हिस्सा लिया था। यह किसी एक खेल का विश्व में सबसे बड़ा ऑनलाइन सेमीनार था।

विज्ञापन


एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘हमने तकनीकी अधिकारियों को नई जानकारी मुहैया कराने के लिए तकनीक का उपयोग करने का रास्ता सुझाया। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हम प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा रहे हैं ताकि प्रत्येक भागीदार इनको डॉउनलोड कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें