फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: खराब प्रदर्शन के बाद एएफआई ने श्रीशंकर के कोच को किया बर्खास्त 

Mon, 13 Sep 2021 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
एम श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने उनके कोच एस मुरली को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि मुरली कोच के साथ-साथ शंकर के पिता भी हैं। इस मामले में एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा, 'हम उसके कोचिंग कार्यक्रम से खुश नहीं हैं, पहली कार्रवाई हो चुकी है और हमने उसका कोच बदल दिया है।' गौरतलब है कि मार्च में फेडरेशन कप में 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने वाले 22 साल के श्रीशंकर टोक्यो ओलंपिक से ठीक पहले फिटनेस ट्रायल में बुरी तरह नाकाम रहे, जिसके बाद एएफआई को उन्हें खेलों से हटाने के बारे में विचार करना पड़ा। यहां कार्यकारी परिषद की दो दिवसीय बैठक के बाद एएफआई ने साथ ही कहा कि ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप से पहले राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तरह का टूर्नामेंट या फाइनल ट्रायल का आयोजन करके इन टूर्नामेंटों के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें