फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग करते समय न हाथ मिलाएं और न गले मिलें, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सख्त दिशा-निर्देश

Wed, 20 May 2020 07:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने खिलाड़ियों के लिए कडे़ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब अभ्यास के दौरान हाथ मिलाने, गले मिलने और थूकने पर रोक रहेगी। उपयोग करने से पहले और बाद में सभी को अपने उपकरणों को सैनिटाइज करना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को लॉकडाउन के दौरान सैलून जाने की भी इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन


देश में लागू लॉकडाउन की अवधि को चौथी बार 31 मई तक बढ़ाने के बाद सरकार ने खेल परिसरों और स्टेडियमों को खिलाड़ियों के लिए खोलने की अनुमति दी है। खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद एएफआई ने मंगलवार को प्रशिक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। एएफआई से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक एथलीटों को सख्त सामाजिक दूरी के साथ अभ्यास करने केअलावा सरकार द्वारा जारी किए गए अतिरिक्त मानदंडों का पालन करना होगा।

एसओपी के मुताबिक छींकने, खांसी, सांस लेने में कठिनाई और थकान के लक्षण वाले खिलाड़ी के अभ्यास पर रोक रहेगी। दस्तावेज में कहा गया है,‘किसी भी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ के सदस्य से हाथ ना मिलाए, ना ही उनसे गले मिले। खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को ढक कर रखें। परिसर केअंदर कही भी थूकें ना।’ अगर किसी खिलाड़ी में बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो उसे मुख्य/उप मुख्य कोच या हाई परफोर्मेंस निदेशक को तुरंत बताना होगा। उपयोग करने से पहले और बाद में सभी को अपने उपकरणों को सैनिटाइज करना होगा। उदाहरण के लिए भाला और चक्का फेंक खिलाड़ियों को अपने उपकरण पर प्रशिक्षण के समापन के बाद कीटाणुनाशक का छिड़काव करना होगा।’ जहां जरूरी हो वहा खिलाड़ियों को हाथ में दस्ताना पहनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें