फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफआई ने की खेल रत्न पुरस्कार के लिए नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा 

Sun, 31 May 2020 08:44 AM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है। 22 बरस के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है। 

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उस साल खेलरत्न के लिए भी उनका नाम भेजा गया था। पिछले साल भी खेलरत्न के लिए उनके नाम की अनुशंसा की गई थी।  एक सूत्र ने कहा, 'नीरज अकेले एथलीट है जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिए अनुशंसा की गई है।'

ओडिशा सरकार पहले ही फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए अनुशंसा कर चुकी है। चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें