फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टार भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा बिना किसी परेशानी के कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं'

Thu, 16 May 2019 11:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (AFI) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने गुरुवार को कहा कि स्टार भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा बिना किसी परेशानी के कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं और जल्दबाजी में उन्हें किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। इस साल के अंत में वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन होना है और संभवत: नीरज इसमें भी नहीं खेलेंगे। 

विज्ञापन


पिछले साल कॉमनवेल्थ खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले 21 साल के नीरज का डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने सफल ऑपरेशन किया। सुमरिवाला ने कहा, 'नीरज की कोहनी में से कुछ 'बोन फ्रेग्मेंट्स' निकाले गए। उन्होंने हीथ मैथ्यूज के साथ अपनी फिजियोथेरपी शुरू कर दी है।' 

उन्होंने बताया, 'नीरज ने अभी फिजियोथेरपी के चार सत्र कर लिए हैं। मैं मैथ्यूज और डॉक्टर परदीवाला से कल (शुक्रवार) नीरज की प्रगति के बारे में चर्चा करूंगा।' उन्होंने कहा, 'वह थ्रोइंग के अलावा सबकुछ कर रहे हैं। वह रिहैब में हैं। हर दिन की रिपोर्ट अच्छी है, अभी तक कोई परेशानी नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें