फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: उद्घाटन समारोह में अफगानी झंडा भी होगा शामिल, दिया जाएगा एकजुटता का संदेश

Mon, 23 Aug 2021 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के प्रमुख एंड्रयू पार्सन्स ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान के झंडे को एकजुटता के संकेत के रूप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान का झंडा भी शामिल होगा। इस बात की जानकारी एक दिन पहले यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के प्रमुख एंड्रयू पार्सन्स ने दी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान के झंडे को 'एकजुटता के संकेत' के रूप में दिखाया जाएगा। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अफगान एथलीटों को खेलों से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि राजधानी काबुल से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, पैरालंपिक समिति के प्रमुख पार्सन्स ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त कार्यालय का एक प्रतिनिधि मंगलवार को उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्टेडियम में झंडा लेकर जाएगा। पार्सन्स ने कहा, 'हम एकजुटता के संकेत के रूप में अफगानी झंडे को उद्घाटन समारोह में शामिल करेंगे और हमने यहां शरणार्थी प्रतिनिधि के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त को ध्वजवाहक के रूप में चुना है।' बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें