फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFC Asian Cup: भारत के एएफसी में खेलने पर भविष्यवाणी, फुटबॉल संघ ने रखी लाखों में ज्योतिष कंपनी, सीओए ने रोकी पेमेंट

Wed, 22 Jun 2022 02:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष कंपनी का काम था कि उसे भारतीय फुटबॉल टीम के सितारों के बारे में बताना था। यह भी भविष्यवाणी करनी थी कि टीम एशियाई चैंपियनशिप के  लिए क्वालिफाई करेगी या नहीं।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेलों के इतिहास में ऐसा अनोखा उदाहरण दोबारा नहीं मिलेगा। किसी भी खेल का परिणाम उसके खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और तैयारियों पर निर्भर करता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटाए गए प्रफुल्ल पटेल की अगुवाई वाले भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एशियाई कप में भारतीय टीम खेलेगी या नहीं इसके लिए लाखों रुपयों में एक ज्योतिष कंपनी से करार कर डाला। 
विज्ञापन


ज्योतिष कंपनी का काम था कि उसे भारतीय फुटबॉल टीम के सितारों के बारे में बताना था। यह भी भविष्यवाणी करनी थी कि टीम एशियाई चैंपियनशिप के  लिए क्वालिफाई करेगी या नहीं। इसके लिए दक्षिण दिल्ली की कंपनी से आठ लाख रुपये प्रति माह का करार तीन महीने के लिए किया गया था।

ज्योतिष कंपनी को दिया गया दो माह का पेमेंट
सूत्र बताते हैं कि कंपनी से अप्रैल, मई और जून 2022 तक का करार हुआ था। कंपनी को दो माह का पेमेंट भी किया जा चुका था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बिठाई गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जब महासंघ के एकाउंट देखे तो उन्हें इस करार के बारे में पता लगा। तब महासंघ के एक उच्चाधिकारी से इस बारे में पूछा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले बताया कि यह भारतीय और दूसरी टीमों के आंकड़ों को बताने वाली कंपनी है, लेकिन जब उनके संज्ञान में लाया गया कि इसके  लिए महासंघ एक विदेशी कंपनी से कुछ साल पहले ही करार कर चुका है तो बताया गया कि भारतीय टीम के सितारों को जानने और एशियाई चैंपियनशिप में टीम के क्वालिफाई करने की भविष्यवाणी जानने के लिए कंपनी से करार हुआ। इसके बाद जस्टिस एएन दवे, एसवाई कुरैशी, भास्कर गांगुली की समिति ने तत्काल तीसरे माह की पेमेंट को रुकवा दिया। पेमेंट वाउचर में कंपनी का लिखा पता भी गलत निकला।

एकाउंट्स में नहीं निकली हैं कई खामियां
सूत्र बताते हैं कि एकाउंट की जांच में ऐसे ही कई झोल सामने आए हैं। इन सब बातों का खुलासा होने के बाद ही एक उच्चाधिकारी महासंघ से लंबी छुट्टी लेकर चले गए। इस संबंध में जब समिति के एक सदस्य से कई बार बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि 14 जून को भारतीय टीम ने कोलकाता में हुए क्वालिफिकेशन में हांगकांग को 4-0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें