भारत के आदित्य जगताप ने बोत्सवाना के एलिस्टर वॉकर को 11-8, 11-5, 11-6 से हराकर अमेरिका के लांग आइसलैंड में पीएसए वर्ल्ड टूर की स्पर्धा सिटी व्यू ओपन का खिताब जीत लिया।
क्वालिफायर आदित्य ने पांचवीं वरीय वॉकर के खिलाफ उलटफेर भरी जीत हासिल की। यह उनका पहला पीएसए खिताब है। भारतीय स्क्वॉश संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जगताप ने अपने खिताबी सफर में कई वरीय खिलाड़ियों को मात दी।