फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श सीनियर और जूनियर पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीते

Sun, 02 Feb 2020 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : file photo
विज्ञापन

हरियाणा के आदर्श सिंह ने राइफल और पिस्टल निशानेबाजी के राष्ट्रीय ट्रायल्स में सीनियर और जूनियर पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल वर्ग में जीत दर्ज की। आदर्श ने फाइनल में 35 अंकों के साथ अपने ही राज्य के अनीष भानवाला (33) को पछाड़ा।

विज्ञापन


हरियाणा के ही आयुष सांगवान (25) तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर फाइनल में आदर्श ने 33 अंक के साथ चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू (32) को पीछे छोड़ा। आयुष तीसरे स्थान पर रहे। आदर्श ने शनिवार को पुरुष रैपिड फायर पिस्टल टी1 ट्रायल जीता था। शनिवार की तरह ही रविवार को भी टी2 ट्रायल में पहले तीन स्थानों पर हरियाणा के ही निशानेबाज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें