बॉलीवुड स्टार आर माधवन के बेटे वेदांत ने थाइलैंड में आयोजित ऐज स्विमिंग चैंपयनशिप 2018 में भारत के लिए 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 12 साल के वेदांत ने यह मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
वेदांत की इस जीत से खुश होकर पिता आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सरिता के लिए गौरव का क्षण है। वेदांत ने स्विमिंग में भारत के लिए पहला मेडल जीता है। शुभकामना के लिए आप सबको धन्यवाद।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं।