भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता श्युली ने बुधवार को वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 73 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता। इस 19 साल के खिलाड़ी ने स्नैच में 141 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 172 किग्रा से कुल 313 किग्रा का वजन उठाया।
विज्ञापन
बता दें कि चैंपियनशिप में श्युली ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता श्युली ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क दोनों में अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में दो-दो किग्रा का सुधार किया। उन्होंने पिछले महीने एशियाई चैंपियनशिप में 309 किग्रा (139+ 165 किग्रा) का वजन उठाया था।