शीर्ष वरीयता प्राप्त अभिषेक प्रधान और उर्वशी जोशी रविवार को यहां ओट्टेर्स कप स्क्वॉश ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के चैंपियन बने। महाराष्ट्र के प्रधान ने तीन सेट चले पुरुषों के फाइनल मुकाबले में अपने ही राज्य के राहुल भाटिया को 12-10, 11-5, 11-6 से हराया। महिलाओं का फाइनल भी एकतरफा रहा जहां गत चैंपियन महाराष्ट्र की उर्वशी ने तमिलनाडु की अपराजिता बालाकुरुकान को 11-1, 11-6, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।