फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय वान्या का जलवा: एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई

Fri, 11 Sep 2026 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की आठ वर्षीय वान्या शर्मा ने बैंकॉक में यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ ट्रॉफी भी अपने नाम की और दिसंबर में होने वाले यूवाईएसएफ वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। वान्या महज दो साल की उम्र से योग का अभ्यास कर रही हैं।

विज्ञापन
वान्या - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में रहने वालीं वान्या शर्मा ने महज आठ साल की उम्र में योग में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वान्या ने बैंकॉक में आयोजित हुए चौथे यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।  
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। वान्या ने इसी साल दिसंबर में होने वाले यूवाईएसएफ वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वान्या ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए बताया कि वह सिर्फ दो साल की उम्र से ही योग कर रही हैं और वह 20 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वान्या के अनुसार, वह प्रतिदिन दो घंटे योग की प्रैक्टिस करती हैं।

वान्या ने बताया कि इस टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलयेशिया समेत कई देशों ने हिस्सा लिया। वान्या के मुताबिक, उन्होंने छह से आठ साल वर्ग की कैटेगरी में शिरकत की। वान्या के पिता और कोच हेमंत शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी को योग की कोचिंग देते हैं। हेमंत ने बताया कि अपने वर्ग में तो वान्या का प्रदर्शन शानदार रहा ही, इसके साथ ही उन्होंने 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' में अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल सात देशों ने हिस्सा लिया और करीब 200 खिलाड़ी चैंपियनशिप में शामिल थे।
विज्ञापन


पिता हेमंत ने बताया कि वान्या हर रोज शाम चार से छह बजे योग की प्रैक्टिस करती हैं। इस दौरान वह कई आसन करती हैं। उन्होंने कहा कि योग में आसान की तरह ही वॉर्मअप भी काफी महत्व रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब भी ओलंपिक खेलों में योग को शामिल किया जाएगा, तो उनकी बेटी वान्या भी उस भारतीय टीम का भी हिस्सा होंगी। वान्या इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें