फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल में सात एथलीटों को ओलंपिक टिकट

Fri, 04 Mar 2016 05:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
उत्तराखंड के गुरमीत सिंह सहित रिकॉर्ड सात एथलीटों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चाल में रियो ओलंपिक स्तर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक की पात्रता एक घंटा और 24 मिनट की है और गुरमीत ने पहले दिन 1:21.54.57 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

तमिलनाडु के के गणपति (1:21.51.43) ने दूसरा और हरियाणा के संदीप कुमार (1:21.56.81) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा केरल के केटी इरफान (1:22:14.02), उत्तराखंड के मनीष सिंह (1:22:18.89) हरियाणा के देविंदर सिंह (1:22.40.60) और नीरज (1:23.34.02) ने भी ओलंपिक पात्रता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


गुरमीत, संदीप और मनीष ने पिछले साल ही ओलंपिक टिकट ले लिया था। इस तरह गणपति, इरफान, देविंदर और नीरज ने इस चैंपियनशिप के जरिए यह योग्यता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें