फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में संक्रमितों को अलग होटल में रखने की तैयारी, 300 कमरे किए जाएंगे बुक

Sun, 11 Apr 2021 11:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए आने वाले खिलाड़ियों में अगर कोविड-19 के मामूली लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होटल में क्वारंटीन में रखा जा सकता है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने रविवार को कहा कि आयोजक खेल गांव के समीप एक होटल में 300 कमरे बुक करने की योजना पर काम रहे हैं। एजेंसी ने इस योजना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह कमरे उन खिलाड़ियों या कोचिंग स्टाफ के लिए होंगे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। इन योजनाओं से ओलंपिक और पैरालंपिक के महामारी के दौरान आयोजन को लेकर जोखिम के अंदाजे का पता चलता है। 

विज्ञापन


 47 शहरों से गुजरेगी मशाल : 
टोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले शुरू हो गई है जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। मशाल रिले की शुरुआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे। टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी थी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी। इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है जो जापान के 47 शहरों से गुजरेगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल ओलंपिक स्थगित हो गए थे। आयोजक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने विदेश से आने वाले दर्शकों पर रोक लगा रही है। अभी यह घोषणा की जानी बाकी है कि स्थलों पर कितने लोग एकत्रित हो सकते हैं। टोक्यो, ओसाका और आसपास कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा है। हाल ही में वहां रोकथाम के लिए कड़े कदम घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें