फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 बार के विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी ने सानिया से रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

Thu, 07 Jan 2021 09:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पंकज आडवाणी - फोटो : instagram@pankajadvaniofficial
विज्ञापन

बिलियर्ड्स और स्नूकर की दुनिया के बादशाह भारत के पंकज आडवाणी मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। 23 बार के विश्व चैंपियन 35 वर्षीय पंकज ने बुधवार को शादी की और उसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से माध्यम से दी। 

विज्ञापन


पंकज भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे सफल बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं। वह इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बिलियर्ड्स और स्नूकर के सभी प्रारूपों में एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। वहीं उनकी पत्नी सानिया एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट हैं। 
 

पुणे में जन्में पंकज ने बिलियर्ड्स और स्नूकर में भारत का परचम लहराया। इसके लिए उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें अब तक अर्जुन अवॉर्ड, पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें तस्वीरें


 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें