फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golf: स्टिक पर ज्यादा पेंट करने पर जापानी गोल्फर मातसुयामा अयोग्य घोषित, प्रतियोगिता में भाग लेने से रोका गया

Fri, 03 Jun 2022 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आठ साल पहले 2014 में पेशेवर गोल्फ टूर पर पहली जीत हासिल करने वाले मातसुयामा को कॅरिअर में पहली बार अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जापान के गोल्फर मातसुयामा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मास्टर चैंपियन जापान के 30 साल के गोल्फर हिदेकी मातसुयामा को प्रतियोगिता के बीच में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अधिकारियों का मानना था कि उन्होंने अपनी 3-वुड (स्टिक का निचला हिस्सा) को कुछ ज्यादा ही सफेद पेंट किया हुआ है जोकि नियमों के खिलाफ है। रिपोर्टों के अनुसार इसमें फ्लूड का इस्तेमाल किया गया है। दुनिया में 12वें नंबर के खिलाड़ी को जब अयोग्य घोषित किया गया तब वह 10वीं टी पर तीन ओवर के स्कोर पर थे।
विज्ञापन


आठ साल पहले 2014 में पेशेवर गोल्फ टूर पर पहली जीत हासिल करने वाले मातसुयामा को कॅरिअर में पहली बार अयोग्य घोषित किया गया है। मातसुयामा ने इसे अपने शुरुआती शॉट के लिए उपयोग किया था। अगर उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया होता तो उन्हें अयोग्य घोषित नहीं किया जाता।

गेंद की फ्लाइट पर पड़ सकता है असर
चीफ रेफरी स्टीव रिनटोल ने कहा कि 3-वुड पर बनाई गई वृत्ताकार रेखाएं मुद्दा नहीं है लेकिन इसकी परत इतनी मोटी है कि इससे गेंद की फ्लाइट पर असर पड़ सकता है। नियम 4.1-ए (3) के तहत इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। रिनटोल ने कहा कि गोल्फ इंडस्ट्री में किसी ने मातसुयामा के क्लब (स्टिक) की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद इसे अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने मातसुयामा को प्रतियोगिता में इसके इस्तेमाल से रोकने में थोड़ी देर कर दी। जब हमने उनसे संपर्क किया तब वह दूसरे होल पर थे। मातसुयामा को प्रतियोगिता से हटना पड़ा। अब उन्हें दो हफ्ते के अंदर यूएस ओपन में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें