हंगरी के 19 वर्षीय क्रिस्टोफ मिलक ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता। क्रिस्टोफ ने 1:50.73 सेकंड के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दिग्गज अमेरिकी तैराक माइकल फेलप्स (1:51.51 सेकंड) का 10 साल पहले (2009) में बनाया गया रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दुनिया के सबसे बड़े तैराक माने जाने वाले माइकल फेल्प्स ने 10 साल पहले रोम में 1 मिनट 51.51 सेकंड में स्वर्ण जीता था। मिलाक ने फेल्प्स से 0.78 सेकंड कम समय लिया।