फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की तीरंदाज रिद्धि एक माह से पुणे में फंसी, ओलंपिक कैंप बंद होने के बाद नहीं आ सकीं करनाल

Sun, 26 Apr 2020 06:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तीरंदाज रिद्धि - फोटो : social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित होने वाली टीम के टॉप आठ दावेदारों में जगह बनाने वालीं करनाल की 15 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि पुणे में कैंप खत्म होने के बाद पिछले एक माह से फंसी हुई हैं। इतनी कम उम्र में पांच अंतरराष्ट्रीय और 43 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीतने वालीं इस तीरंदाज ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) से गुहार लगाई है कि उन्हें करनाल भेजने की व्यवस्था की जाए। सिर्फ रिद्धि ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल के लिए पुणे आए उनके माता-पिता भी वहां फंसे हैं। एएआई के महासचिव प्रमोद चंद्रूकर का कहना है कि रिद्धि को पुणे से निकालने के लिए आईओए और साई से बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें