फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के 14 वर्षीय मेंडोंका ने हासिल की खास उपलब्धि, भारत के नए ग्रैंडमास्टर बने

Thu, 31 Dec 2020 02:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
लियोन मेंडोंका - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टरों की संख्या में गुरुवार को एक और इजाफा हुआ। यहां गोवा के 14 वर्ष के शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका इटली में तीसरा और आखिरी नॉर्म हासिल करने के बाद भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बन गए। मेंडोंका ने 14 वर्ष, नौ महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन


उन्होंने पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर में रिजो शतरंज जीएम राउंड रॉबिन में हासिल किया था। वहीं नवंबर में बुडापेस्ट में दूसरा और इटली में वेरजानी कप में तीसरा नॉर्म पाया। इटली में टूर्नामेंट में वह यूक्रेन के विताली बर्नाडस्की के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

मेंडोंका और उनके पिता लिंडोन कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के कारण मार्च में यूरोप में ही फंस गए थे। उन्होंने इस दौरान कई टूर्नामेंटों में भाग लिया और ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे। मेंडोंका ने मार्च से दिसंबर तक 16 टूर्नामेंट खेले और उनकी ईएलओ रेटिंग 2452 से बढकर 2544 हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंडोंका ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए काफी मेहनत की है। मैं अपने माता पिता, कोच विशु प्रसन्ना और प्रायोजकों को धन्यवाद देता हूं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें