फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल के अर्जुन ने जीता जूनियर गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब

Sun, 23 Dec 2018 06:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Arjun Bhati
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल के छात्र अर्जुन भाटी ने मलयेशिया के जोहर बोहरू में हुई यूएस किड्स जूनियर गोल्फ विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। उन्होंने अमेरिका के एलेक्स मोह को तीन शॉट से हराकर 72 के स्कोर के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया। चैंपियनशिप में 29 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन


14 वर्षीय अर्जुन नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में रहते हैं। अर्जुन के पिता बॉबी ने कहा कि 18 से 21 दिसंबर तक चली चैंपियनशिप में 13 से 14 वर्ग में उसने यह उपलब्धि हासिल की है। अर्जुन के अलावा नोएडा के ही पाब्लो सुंदरम (15-16 वर्ष) ने छठा और पर्णिका शर्मा (9-10 वर्ष) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पिछले वर्ष भी अर्जुन ने 12-13 वर्ष वर्ग में यह चैंपियनशिप जीती थी। अर्जुन ने कहा कि मैं दुनिया का नंबर एक गोल्फर बनना चाहता हूं और देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं। अर्जुन इससे पहले भी जूनियर स्तर पर कई खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले उन्होंने मलयेशिया में ही किड्स गॉल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। तब 2016 में खेली गई उस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 21 देशों से प्रतिभागियों को हराया था। अर्जुन ने नौ साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें