फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज, नेपाल की राष्ट्रपति भंडारी ने किया उद्घाटन

Mon, 02 Dec 2019 08:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 10 दिन तक चलेंगे खेल, होंगी 26 स्पर्धाएं 
  • 319 स्वर्ण सहित 1119 पदक लगे हैं दांव पर 
  • 487 सदस्यीय भारतीय दल कर रहा है शिरकत
  • 20 साल बाद नेपाल इन खेलों की कर रहा है मेजबानी  
  • 03 शहरों काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में होगा खेलों का आयोजन
  • 07 देशों (भारत, पाक, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल) के 2700 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती 
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई खेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेरहवें दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज नेपाल की राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने किया। इसके बाद आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई थी। स्टेडियम में 15 हजार दर्शक मौजूद थे। दस दिन तक चलने वाले इन खेलों में सात देशों के 2700 खिलाड़ी 26 खेलों में दांव पर लगे 1119 (319 स्वर्ण, 319 रजत) पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। नेपाल तीसरी (1984, 1999) और करीब 20 साल बाद इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। शॉटपुटर तेजिंदर सिंह तूर ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। इन खेलों में भारत का 487 सदस्यीय दल भाग ले रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें