भारत की उभरती हुई रेसर 13 वर्षीय आशी हंसपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स की संस्था एफआईए के ‘एंबीशस गर्ल्स ऑन ट्रैक राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट’ के लिए चुना गया है। इसके अंतर्गत उन्हें पहले चरण में फ्रांस के पॉल रिचर्ड सर्किट पर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
मुंबई की रहने वाली आशी का चयन 12 से 16 साल की 19 अन्य लड़कियों के साथ हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए पांच महाद्वीपों से 70 आवेदन आए थे।
एफआईए की महिला विभाग की अध्यक्ष मिशेल माउंटेन ने आशी को पत्र लिखकर उम्मीद व्यक्त की कि एक दिन उन्हें फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।
माउंटेन ने कहा, ‘आपको सफल होना चाहिए। आप हमारे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। आपके पास संभवतः फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने और एफआईए एफ-4 सीजन में हिस्सा लेने का मौका होगा।