फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे, चार नाबालिग भी शामिल

Thu, 20 Feb 2020 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नाडा ने की थी सैंपलिंग
  • खिलाड़ियों ने किया नारएंड्रोस्टेरॉन और स्टेनोजोलॉल जैसे स्टेरायड का सेवन 
  • चार नाबालिग सहित 11 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव
विज्ञापन
DOPE TEST
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाडा की ओर से स्कूल गेम्स और नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स में किए गए डोप टेस्ट में चार नाबालिग खिलाड़ी नारएंड्रोस्टेरॉन और स्टेनोजोलॉल जैसे स्टेरायड के लिए डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो एथलेटिक्स एक-एक बॉक्सिंग और वॉलीबाल का खिलाड़ी शामिल हैं। इन चार नाबालिगों समेत कुल 11 खिलाड़ी डोप में पकडे़ गए हैं।

विज्ञापन


नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में दो पहलवान, दो एथलीट, एक-एक वेटलिफ्टर और एक जुडोका भी शामिल है। नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में खेलने वाली एथलीट राखी सिंह (800 मीटर) स्टेनोजोलॉल के लिए, इंटर सर्विसेज में खेलने वाले हेमर थ्रोअर आशीष जाखड़ मेटेंडिनॉन के लिए, जूनियर राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में खेलने वाले निहाल राज स्टेनोजोलाल के लिए, नेशनल चैंपियनशिप में खेलने वाली बॉक्सर दिव्या पवार हिगेनामाइन के लिए, जुडोका विशाल रूहिल के अलावा पहलवान रुबेलजीत सिंह और केदारनाथ पाटिल भी डोप में फंसे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें