फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ओपन में 10 भारतीयों का पदक पक्का, मेरी कॉम और निखत में हो सकता है सेमीफाइनल

Mon, 20 May 2019 08:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing
विज्ञापन

मुक्केबाजी में छह बार की विश्व चैम्पियन मेरी कॉम सोमवार को यहां शुरू हुए इंडियन ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के सेमीफाइनल (51 किग्रा) में एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन से सामना हो सकता है। 

विज्ञापन


रविवार को जारी ड्रा को देखे तो एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) आसानी से फाइनल में जगह पक्की कर सकते है जहां उनका मुकाबला एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता फिलिपिंस के रोगेन सिएगा लादोन से हो सकता है। 

ड्रा में कम खिलाड़ियों के होने से 10 भारतीय मुक्केबाजों ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पदक भी पक्के किए जिसमें से पुरूष वर्ग के छह और महिला वर्ग की चार मुक्केबाज शामिल है। 
विज्ञापन


बृजेश यादव और संजय 81 किग्रा के सेमीफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे जबकि नमन तंवर और संजीत सीधे 91 किग्रा का सेमीफाइनल मुकाबला के लिए रिंग में उतरेंगे। सतीश कुमार और अतुल ठाकुर 91 किग्रा से अधिक के भार वर्ग के सेमीफाइनल में ताल ठोकेंगे है। 

महिलाओं में लोलिना बोरगोहेन और अंजलि ने 69 किग्रा के भार वर्ग में सेमीफाइनल में स्थान पाकर पदक पक्के किए जबकि भाग्यवति काछरी और स्वीटी बूरा को 75 किग्रा के पहले दौर में बाई मिला जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।

पुरूषों के 52 और 56 किग्रा वर्ग से भारत को तीन पदक की उम्मीदें होगी। 

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट के अलावा 56 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हस्समुद्दीन और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी पदक पक्का करने की कोशिश के साथ रिंग में उतरेंगे, जबकि 52 किग्रा पंघाल में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी और जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट के कांस्य पदक विजेता सचिन सिवाच अपनी श्रेष्ठा साबित करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें