फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर की जगह ओलंपिक खिलाड़ियों को मिली सिर्फ मूंगफली

Wed, 17 Aug 2016 12:28 PM IST
एजेंसी/रियो डि जेनेरियो
विज्ञापन
rio hockey - फोटो : pti
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक दल के साथ इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा है। एक ओर जहां भारतीय एथलीट यहां एक अदद पदक के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी ओर खेल के इतर उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जो खिलाड़ियों को निराश और हताश करने वाली है।
विज्ञापन


दरअसल हुआ कुछ यूं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवा मामले और खेल मंत्रालय ने यहां भारतीय दूतावास में एक कार्यक्रम आयोजित किया था जहां भारतीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि वहां उन्हें रात्रिभोज मिलेगा इसलिए उन्होंने खेलगांव में भोजन करने की अपनी योजना रद्द कर दी।

मगर खिलाड़ी तब हैरान रह गए जब दूतावास में उन्हें खाने में केवल मूंगफली दी गई। इस कार्यक्रम में दोनों हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। जब चेफ डी मिशन राकेश गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘कृप्या आप हॉकी खिलाड़ियों से पूछिए। वे आपको बेहतर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें केवल मूंगफली खाने को दी गई

rio hockey - फोटो : reuters
मैं केवल कुछ समय के लिए वहां गया था और तुरंत मुक्केबाज विकास कृष्ण की बाउट के लिए लौट आया।’ घटना से बेहद नाराज हॉकी टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘हमें केवल मूंगफली खाने को दी गई। हमें कम से कम रात्रिभोज की उम्मीद थी। लेकिन हमें वहां केवल सॉफ्ट ड्रिंक और मूंगफली दी गई।

हमने खेलगांव में भी रात्रिभोज नहीं करने का फैसला किया था। यह वास्तव में काफी निराशाजनक है।’ खिलाड़ियों को युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग के सचिव राजीव यादव के कार्यालय की ओर से आमंत्रित किया गया था।

खाने का उचित प्रबंध नहीं था : कोहली
भारतीय दल के चीफ मेडिकल ऑफिसर पवनदीप सिंह कोहली भी वहां मौजूद थे उन्होंने भी पुष्टि की है कि खाने की उचित व्यवस्था नहीं थी। बकौल कोहली, ‘सभी मुझसे खाने के बारे में पूछ रहे थे। हालांकि कार्यक्रम अच्छा था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें