फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lovlina Borgohain: ओलंपिक पदक विजेता लवलीना शुरू करेंगी अपनी मुक्केबाजी अकादमी, असम के सीएम करेंगे उद्घाटन

Sun, 01 Jun 2025 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की लवलीना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की अकादमी का उद्घाटन मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा करेंगे। लवलीना ने कहा, यह अकादमी सिर्फ प्रशिक्षण सुविधा से कहीं बढ़कर है। यह एक सपना है जो मैंने खुद और असम के उन अनगिनत युवा लड़कों और लड़कियों के लिए देखा है जो रिंग में उतरना चाहते हैं।
विज्ञापन


यह अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की लवलीना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है। उन्होंने आगे कहा, लवलीना मुक्केबाजी अकादमी’ के साथ मैं ऐसा माहौल बनाना चाहती हूं जहां महत्वाकांक्षी खिलाड़ी न केवल मुक्केबाजी की कला सीखें बल्कि सफल होने के लिए जरूरी जज्बा, अनुशासन और मजबूत आत्मविश्वास भी हासिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें