फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो को महंगा पड़ेगा ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में शिरकत करना? IOC करेगा जांच

Sat, 21 Feb 2026 03:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईओसी की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में भाग लेने के कारण उनकी राजनीतिक तटस्थता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जियानी इन्फेंटिनो - फोटो : @gianniinfantino (intstagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में भाग लेने के कारण उनकी राजनीतिक तटस्थता की जांच की जाएगी। इन्फेंटिनो और कोवेंट्री आईओसी के उन 107 सदस्यों में शामिल हैं, जो ‘राजनीतिक हितों से हटकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने’ की शपथ से बंधे हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल भी ट्रंप के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे इन्फेंटिनो
ट्रंप ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में इस कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां इन्फेंटिनो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ की तरफ से समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत गाजा में फीफा की धनराशि से 75 मिलियन डॉलर का निवेश किया जा सकता है। इस साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप से पहले इन्फेंटिनो ने फीफा को अमेरिकी सरकार के साथ करीब से जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने पिछले साल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था और इसके बाद भी वह कई बार ट्रंप से मिल चुके हैं।

कोवेंट्री ने शुक्रवार को मिलान कोर्टिना शीतकालीन खेलों में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ओलंपिक चार्टर अपने सदस्यों से क्या अपेक्षा करता है इस बारे में हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। मुझे लगता है कि हम दस्तावेजों पर कथित हस्ताक्षर की जांच करेंगे।' उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्फेंटिनो ने इस बैठक में मुख्य भूमिका निभाई थी। कोवेंट्री ने कहा, 'अब जब आप लोगों ने हमें इसके बारे में बता दिया है तो हम इसकी जांच करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें