ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने रविवार को जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन ए में जीत हासिल की जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली जीत के साथ डिवीजन ए में प्रोमोट हो गईं। डिवीजन ए के पहले मुकाबले में ओडिशा ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कर्नाटक को 2-1 से हरा दिया। हरियाणा ने पूल सी में मणिपुर पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। पूल बी में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 2-0 से शिकस्त दी। पूल ए में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 3-2 से मात दी। चंडीगढ़ और दिल्ली ने क्रमशः पूल ए और पूल बी में जीत हासिल करने के साथ अगले साल के लिए डिवीजन ‘ए’ में स्थान हासिल किया। हिमाचल और असम को डिवीजन सी में रेलीगेट कर दिया गया।