फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया: चुनाव पर ओडिशा हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 5 दिसंबर को होने थे मतदान; जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 06 Nov 2026 09:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा हाईकोर्ट ने हॉकी इंडिया के 5 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया के चुनाव पर रोक लगा दी। ये चुनाव 5 दिसंबर को होने वाले थे। अदालत ने हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी ओडिशा को जारी कारण बताओ नोटिस पर भी रोक लगा दी है। इस नोटिस में राज्य संघ को स्थायी सदस्य से सहयोगी सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

जस्टिस आरके पटनायक की एकल पीठ ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश दिया। याचिका में हॉकी इंडिया की 6 अक्तूबर को हुई 120वीं कार्यकारी समिति की बैठक के कार्यवृत्त और 7 अक्टूबर को जारी कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी। हॉकी ओडिशा ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि कारण बताओ नोटिस कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है, क्योंकि हॉकी इंडिया की मौजूदा कार्यकारी समिति का कार्यकाल 30 सितंबर को ही समाप्त हो चुका था। मामले की अंतिम सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें