फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर मल्होत्रा बने 'एएआई' अध्यक्ष

Fri, 09 Nov 2012 09:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्रालय की गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर विजय कुमार मल्होत्रा 80 साल की उम्र में एक बार फिर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने मंत्रालय के निर्देशों के विपरीत शुक्रवार को चुनाव लड़कर 52 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी और क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया के बीवीपी राव को हराया। मल्होत्रा के सभी साथी अन्य पदों पर भी जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सरकारी पर्यवेक्षक साई की क्षेत्रीय निदेशक टीम्स राधिका श्रीमान ने रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त जज जेडी कपूर को स्पोर्ट्स कोड की कॉपी सौंपी। साथ ही कहा कि चुनाव इसी के अनुसार कराए जाएं। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह साफ सुथरी रही लेकिन गाइडलाइंस को नजरअंदाज किया गया।

कुल पड़े 94 वोटों में मल्होत्रा को 72 और राव को 20 मिले जबकि दो को रद्द किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरलोचन सिंह, ट्रेजरार पर वीरेंद्र सचदेवा और वाइस प्रेसीडेंट के लिए कैलाश मुरारका, किरन रिजीजू, संजीव पॉल, अनंतराजू, केएस कंग, एम नांगब्री, अजय गुप्ता और एमएल जादम चुने गए।
विज्ञापन


मल्होत्रा ने चुनाव के बाद कहा कि वह मंत्रालय से झगड़ा नहीं चाहते हैं। नए खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से वह बात कर मामले को सुलझाएंगे। उनका कहना है कि जब गाइडलाइंस को कैबिनेट ने अस्वीकार कर दिया है तो उसके लागू होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

मंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित किए जाने की स्थिति में उन्होंने कहा कि इससे पहले 1986 में भी संघ पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं खेल मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें