फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएआई ने पंजाब शूटिंग की मान्यता खत्म की

Sat, 16 Feb 2013 12:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव की तरह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनाव से पहले घमासान छिड़ गया है। नए घटनाक्रम के तहत एनआरएआई ने पंजाब स्टेट राइफल एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी है।
विज्ञापन


पंजाब शूटिंग के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने कुछ दिन पूर्व इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के आदेशों का हवाला देते हुए आईओसी से प्रतिबंधित आईओए से जुड़े संघ के दो पदाधिकारियों राजा सिद्धू और राणा गुरमीत सोढी को बाहर कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को राजा सिद्धू की अगुआई में पंजाब राइफल की बैठक बुलाई गई। इसमें नए चुनाव कराकर गुरबीर सिंह को अध्यक्ष पद से हटाते हुए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को नया अध्यक्ष चुन लिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने इस कार्रवाई को अवैध करार देते हुए इस राज्य की मान्यता रद्द कर दी। रणइंदर का कहना है कि शूटरों का भविष्य ध्यान में रखते हुए गुरबीर सिंह को यह कार्रवाई करने को कहा गया था। जब सिद्धू को पद से हटा दिया गया है तो उनकी बुलाई बैठक का कोई मतलब नहीं है। इसी के चलते पंजाब की मान्यता रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें