फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच, अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में हराया

Tue, 21 Jan 2025 08:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत के साथ जोकोविच ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना जर्मनी के विश्व नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। यह मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : @AustralianOpen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्कारेज को 4-6,6-4, 6-3, 6-4 से हरा दिया। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच को पहले सेट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 37 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीते और मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ जोकोविच ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना जर्मनी के विश्व नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6 (1), 7-6 (0), 2-6, 6-1 हराया। यह मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

जोकोविच-अल्कारेज - फोटो : @AustralianOpen
12वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच
जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में 99वीं जीत के साथ रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है। उन्होंने खुद से 16 साल छोटे अल्कारेज को हराकर 12वीं बार इस प्रतियोगिता के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

जोकोविच का बयान
इस मुकाबले में जीत के बाद जोकोविच ने कहा- 'काश आज का मैच फाइनल होता। यह इस कोर्ट, या किसी भी कोर्ट पर मेरी ओर से खेले गए सबसे बड़े मैचों से एक रहा।' 31 वर्षीय टेनिस स्टार ने लगातार दूसरे वर्ष में सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें