फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ओपन: 39 की उम्र में भी नहीं थमा नोवाक जोकोविच का जलवा, करियर का 102वां खिताब किया अपने नाम

Tue, 06 Oct 2026 07:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

नोवाक जोकोविच ने एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण फाइनल से हटने के बाद चीन ओपन का खिताब जीतकर अपने करियर का 102वां एकल खिताब हासिल किया। 

विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए 102वां एकल खिताब अपने नाम कर लिया। चाइना ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर के चोटिल होकर मैच से हटने के बाद जोकोविच को विजेता घोषित किया गया। जब डी मिनौर ने मैच छोड़ा, तब जोकोविच पहला सेट 7-6 (7-3) से जीत चुके थे और दूसरे सेट में 1-0 से आगे चल रहे थे। 39 वर्षीय जोकोविच ने इस जीत के साथ लगातार 21वें साल कम से कम एक एकल खिताब जीतने का सिलसिला भी कायम रखा। पुरुष टेनिस के इतिहास में उनसे ज्यादा एकल खिताब सिर्फ जिमी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) ने जीते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

चोट के कारण मैच से हटे डी मिनौर
जोकोविच के खिलाफ फाइनल में डी मिनौर ने पहले सेट में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन टाई-ब्रेक में सर्बियाई खिलाड़ी ने 7-3 से सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में जोकोविच ने 1-0 की बढ़त बनाई ही थी कि डी मिनौर ने बाएं जांघ में परेशानी के कारण मैच से हटने का फैसला किया। यह जोकोविच का इस साल सिर्फ दूसरा फाइनल था। इससे पहले वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें कार्लोस अल्काराज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन

चाइना ओपन में जोकोविच का दबदबा कायम
जोकोविच का चाइना ओपन में दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को भी हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव से हुआ था। जोकोविच उस मुकाबले में एक सेट और एक ब्रेक की बढ़त बना चुके थे, तभी मेदवेदेव को मैच से बाहर कर दिया गया। इस जीत के साथ जोकोविच की चाइना ओपन में लगातार जीत का सिलसिला 34 मैचों तक पहुंच गया है। वह इस टूर्नामेंट का खिताब अब तक सात बार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें