फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Novak Djokovic: टेनिस प्रशंसकों को झटका, मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे जोकोविच; क्यों लिया फैसला?

Fri, 17 Apr 2026 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोवाक जोकोविच 23 अप्रैल से शुरू होने वाले मैड्रिड ओपन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।
विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने चोट के कारण मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 23 अप्रैल से शुरू होने वाला है, लेकिन जोकोविच ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मैड्रिड ओपन से नाम वापस लेने पर क्या बोले जोकोविच?
जोकोविच ने बताया कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और जल्द वापसी के लिए अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'अफसोस की बात है कि मैं इस साल मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं जल्द ही वापसी करने के लिए अपनी रिकवरी जारी रखे हुए हूं। जल्द ही मिलते हैं!' टूर्नामेंट आयोजकों ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि तीन बार के चैंपियन जोकोविच इस साल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।

एक महीने से कोर्ट से दूर हैं जोकोविच
39 वर्षीय जोकोविच पिछले एक महीने से कोर्ट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच इंडियन वेल्स में खेला था, जहां चौथे राउंड में उन्हें जैक ड्रेपर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस साल जोकोविच ने केवल दो टूर्नामेंट खेले हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह उपविजेता रहे, जबकि इंडियन वेल्स में राउंड ऑफ 16 तक पहुंचे। उन्होंने पिछले महीने मियामी ओपन से भी दाएं कंधे की चोट के कारण नाम वापस लिया था। जोकोविच हाल ही में हुए मोंटी कार्लो मास्टर्स में भी नहीं खेले, जहां यानिक सिनर ने कार्लोस अल्कारेज को हराकर पहली बार खिताब जीता।
विज्ञापन


तीन बार जीत चुके मैड्रिड ओपन का खिताब
जोकोविच ने अपने करियर में मैड्रिड ओपन तीन बार (2011, 2016 और 2019) जीता है और इस टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने यहां 30 मैच जीते हैं और केवल 10 हारे हैं। अब जोकोविच अगला टूर्नामेंट इटैलियन ओपन खेलने के लिए सूचीबद्ध हैं, जो आठ मई से शुरू होगा। हालांकि, इसमें उनकी भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें