फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आने को बेताब जोकोविच: कहा- मैं खुद को भारतीयों से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं; विराट कोहली के लिए क्या बोले?

Tue, 21 Apr 2026 10:23 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोवाक जोकोविच ने खुलासा किया कि विराट कोहली की वजह से उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया। उन्होंने भारत आकर कोहली के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलने की इच्छा जताई। साथ ही भारतीय फैंस के लिए प्यार व्यक्त करते हुए जल्द भारत दौरे की उम्मीद भी जताई।
विज्ञापन
जोकोविच- कोहली और अनुष्का - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने कहा, 'विराट मेरे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। सच कहूं तो उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं इसे नहीं देखता था, लेकिन उनके जरिए मेरी रुचि बढ़ी।'
विज्ञापन

'भारत आऊं तो कोहली मेरे साथ जुड़ें'
जोकोविच ने अपनी खास इच्छा भी जाहिर की कि जब वह भारत आएं तो कोहली उनके साथ समय बिताएं। उन्होंने टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा, 'हम संपर्क में रहते हैं और उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा, मैं अगर नहीं कहना चाहता, जब आऊंगा, तो उम्मीद है कि वह मेरे साथ जुड़ेंगे। हम थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे, मजा करेंगे और खेल के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे।'

भारत के लिए खास संदेश
जोकोविच ने भारतीय फैंस के लिए अपना प्यार भी जताया और जल्द भारत आने की इच्छा दोहराई। उन्होंने कहा, 'मेरा संदेश हमेशा प्यार, सम्मान और आभार का होता है। मुझे वर्षों से भारतीय फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है। मैं जल्द ही भारत आना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों से मुझे वहां आने का एक अलग ही आकर्षण महसूस हो रहा है।'

भारत आने की योजना
24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने यह भी संकेत दिया कि वह भारत में किसी इवेंट या मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत में कोई इवेंट होस्ट करना चाहता हूं या मैच खेलना चाहता हूं। मुझे भारतीय लोगों से खास जुड़ाव महसूस होता है।'
विज्ञापन

नई पीढ़ी की टक्कर पर भी बोले
जोकोविच ने टेनिस की नई प्रतिद्वंद्विता पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर की प्रतिस्पर्धा को खास बताया, लेकिन ‘बिग थ्री’ को सबसे महान माना। उन्होंने कहा, 'सिनर और अल्काराज की राइवलरी शानदार है, लेकिन मेरे लिए बिग थ्री हमेशा सबसे महान रहेंगे।' बिग थ्री जोकोविच, फेडरर और नडाल की तिकड़ी को कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें