फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Handshake Row: फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने किया हाथ मिलाने से इनकार; Video

Tue, 21 Oct 2025 09:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई यूथ गेम्स के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
एशियाई यूथ गेम्स (भारत बनाम पाकिस्तान कबड्डी) - फोटो : @MeghUpdates (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के बाद अब कबड्डी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ 'नो हैंडशेक पॉलिसी' का विगुल बजा दिया है। एशियाई यूथ गेम्स 2025 में भारत की युवा कबड्डी टीम ने न केवल शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि पाकिस्तान को उसकी हैसियत याद दिलाई।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय कप्तान ने किया पाकिस्तान से हाथ मिलाने से इनकार
एशियाई यूथ गेम्स के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के बड़े अंतर से हराया। मैदान पर भारतीय टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश (83-19) और श्रीलंका (89-16) को मात दी थी, और अब तीनों मैचों में अपराजित रहते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान (एशिया कप 2025) - फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 'नो हैंडशेक नीति'
इस नो हैंडशेक नीति की शुरुआत एशिया कप 2025 से हुई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले, लेकिन एक में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए। भारतीय टीम ने यह फैसला पाकिस्तान की तरफ से किए गए कायराना पहलगाम हमले की निंदा करते हुए लिया था। ऐसा ही महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भी देखने को मिला। भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें