फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Championship: दो बार की चैंपियन निकहत ने तीसरे खिताब की ओर बढ़ाए कदम, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Tue, 09 Sep 2025 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल

सार

निकहत ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में जापान की युना निशिनाका को सर्वसम्मत फैसले में हराया। निकहत अब क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2022 विश्व लाइट फ्लाइवेट चैंपियन तुर्किये की बुसे नाज काकिरोग्लू के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करेंगी।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : World Boxing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की चैंपियन भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। निकहत ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में जापान की युना निशिनाका को सर्वसम्मत फैसले में हराया। निकहत भले ही जीत दर्ज करने में सफल रहीं, लेकिन निशिनाका ने लगातार भारतीय मुक्केबाज को परेशान किया। 
विज्ञापन

निकहत-निशिनाका ने की आक्रामक शुरुआत 
निशिनाका के दो अंक काटे गए क्योंकि उन्होंने जरूरत से ज्यादा पकड़ बनाए रखी। दोनों मुक्केबाजों ने आक्रामक शुरुआत की और पूरे इरादे के साथ आगे बढ़ीं। निकहत ने शुरुआत में कुछ हुक लगाए लेकिन जापान की मुक्केबाज ने 3-2 से बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में निकहत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेहतर मुक्के जड़े, जबकि निशिनाका ने भारतीय मुक्केबाज की गर्दन में अपनी बांह डालकर उसे बांधे रखा। भारत की 29 वर्षीय मुक्केबाज ने तीखे जवाब दिए और राउंड 4-1 से जीत लिया।

निकहत के सामने अब होगी कड़ी चुनौती 
यह सिलसिला आखिरी तीन मिनट में भी जारी रहा जहां रेफरी ने लगातार क्लिंचिंग के लिए निशिनाका को फिर से दंडित किया। निकहत ने हालांकि बढ़त बनाए रखते हुए तीसरे विश्व चैंपियनशिप पदक की ओर कदम बढ़ाए। निकहत अब क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2022 विश्व लाइट फ्लाइवेट चैंपियन तुर्किये की बुसे नाज काकिरोग्लू के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करेंगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सोमवार देर रात भारत को सुमित कुंडू (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा से अधिक) प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए। सुमित को मौजूदा यूरोपीय मिडिलवेट चैंपियन बुल्गारिया के रामी किवान ने 5-0 से करारी शिकस्त दी। सचिन को 60 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के बिबार्स झेक्सेन के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि नरेंद्र भी इटली के डिएगो लेंजी के खिलाफ इसी स्कोर से हार गए। भारत की 20 सदस्यीय टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें