फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेनबर्ग ने छोड़ी फोर्स इंडिया, सॉबेर से जुडेंगे

Wed, 31 Oct 2012 10:50 PM IST
अबु धाबी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मूला वन में शामिल एकमात्र भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर निको हकेनबर्ग ने अगले सत्र में स्विट्जरलैंड की टीम सॉबेर की तरफ से ट्रैक पर उतरने का फैसला किया है। 25 वर्षीय हकेनबर्ग ने 2009 में जीपी-2 सपोर्ट सीरीज जीती थी और फिर 2010 में उन्होंने विलियम्स की तरफ से फार्मूला वन में आगाज किया।
विज्ञापन


फोर्स इंडिया के सहमालिक विजय माल्या ने कहा कि हकेनबर्ग के स्थान पर उनके हमवतन एड्रियन सुतिल की टीम में वापसी हो सकती है। माल्या ने ट्विटर पर कहा, ‘हम हकेनबर्ग को टीम में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। टीम में उनकी मौजूदगी हमारे लिए काफी अच्छी रही।’

सॉबेर की टीम प्रिंसिपल मोनिशा काल्टनबोर्न ने कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से हकेनबर्ग के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए थे। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और यही वजह है कि हमने उन्हें अगले सत्र के लिए अनुबंधित करने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मैक्सिको के सर्जियो पेरेज मैकलारेन से जुड़ रहे हैं। हकेनबर्ग ने कहा कि सॉबेर ऐसी टीम है जहां युवा ड्राइवरों ने बार-बार अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें