फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Shotgun: नीरू-विवान ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता, शॉटगन विश्वकप में अभियान समाप्त

Sun, 10 May 2026 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरू ढांडा और विवान कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विवान और नीरू - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरू ढांडा और विवान कपूर ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने इस तरह रविवार को कजाखस्तान के अल्माटी में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में सकारात्मक तरीके से अपना अभियान समाप्त किया। यह पदक नीरू और विवान के लिए ओलंपिक स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप का पहला पोडियम स्थान था और पिछले साल ओलंपिक कार्यक्रम में मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धाको शामिल किए जाने के बाद से भारत का दूसरा पदक था।
विज्ञापन


फाइनल में 30 में से 24 निशाने लगाए
नीरू और विवान ने फाइनल में पहले 30 में से 24 निशाने लगाए। इटली की शीर्ष जोड़ी सिल्वाना स्टांको और मौरो डी फिलिपिस के बराबर स्कोर करने के बावजूद उन्हें रजत पदक से चूकना पड़ा क्योंकि वे क्वालिफिकेशन में इतालवी जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। चीनी ताइपे के कुन-पी यांग और वान-यू लियू ने फाइनल में 36 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपना दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता।

विवान और नीरू ने क्वालिफिकेशन में 143 का स्कोर किया था जो पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिल्वाना और इस स्पर्धा के पूर्व विश्व चैंपियन मौरो के स्कोर से सिर्फ दो अंक कम था। अहवर रिजवी और प्रगति दुबे की दूसरी मिश्रित जोड़ी प्रतियोगिता में 23वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें