फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज ने सत्र के पहले खिताब पर जमाया कब्जा, पेरिस डायमंड लीग में वेबर-एंडरसन को दी शिकस्त

Sat, 21 Jun 2025 02:36 AM IST
शिव शुक्ला स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने देर रात तक चले मुकाबले के बाद आखिरकार सत्र के पहले बड़े खिताब को हासिल कर ही लिया। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में जूलियन वेबर और दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब हासिल किया। गौरतलब है कि  भाला फेंक स्पर्धा में कुल आठ दावेदार थे जिनमें पांच 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं।
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए दो वर्षों बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। इससे पहले पेरिस डायमंड लीग में वे दो बार लगातार दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली ही कोशिश में शानदार थ्रो करते हुए 88.16 मीटर दूर भाला फेंक कर खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी कोशिश में उन्होंने 85.10 मीटर रही। इसके बाद अगले तीन थ्रो फाउल किए। वहीं, आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर की दूरी तय की। यह पेरिस डायमंड लीग में चोपड़ा की पहली जीत है। उन्होंने 2017 में बतौर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन यहां हिस्सा लिया था और तब वे पांचवें स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन


जूलियन वेबर ने भी अपनी पहली कोशिश में शानदार 87.88 मीटर भाला फेंका, लेकिन वे दूसरे स्थान पर रहे। ब्राज़ील के लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा तीसरे स्थान पर रहे, जिनकी सर्वश्रेष्ठ कोशिश तीसरे राउंड में 86.62 मीटर रही। 

दोहा डायमंड लीग में वेबर ने दी थी चोपड़ा को मात
वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा को हराया था जिसमें चोपड़ा ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन

पेरिस डायमंड लीग के बाद इन लीग में भाग लेंगे नीरज
चोपड़ा और वेबर के अलावा पीटर्स भी 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं। कीनिया के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशोर्न वालकॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था। इनके अलावा पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा , मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेंगे। पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें