फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ostrava Golden Spike 2024: नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में नहीं लेंगे हिस्सा, सामने आई यह वजह

Sun, 26 May 2024 01:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज चोपड़ा 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 में शामिल नहीं होंगे। इसकी पुष्टि करते हुए आयोजकों ने बताया कि चोट की वजह से वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 में शामिल नहीं होंगे। इसकी पुष्टि करते हुए आयोजकों ने बताया कि चोट की वजह से वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि, वह कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगे। हाल ही में चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग और फेडरेशन कप में भाग लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी को नमस्कार! हाल ही में एक थ्रोइंग सेशन के बाद मैंने ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धा नहीं करने का फैसला किया क्योंकि मुझे अपने जांघ की मांसपेशियों में कुछ दर्द महसूस हुआ। मुझे अतीत में इसके साथ समस्याएं हुई हैं और इस स्तर पर ज्यादा दबाव देने से चोट लग सकती है। स्पष्ट कर दूं कि मैं चोटिल नहीं हूं, लेकिन मैं ओलंपिक वर्ष के दौरान कोई जोखिम नहीं लेना चाहता इसलिए यह फैसला करना पड़ा। एक बार जब मुझे लगेगा कि यह पूरी तरह से ठीक हो गया है, तो मैं प्रतियोगिताओं में वापस आ जाऊंगा। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
आयोजकों ने कहा, "दो सप्ताह पहले प्रशिक्षण के दौरान लगी चोट के कारण वह ओस्ट्रावा में थ्रो नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।" मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन चोपड़ा ने 10 मई को दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर के प्रभावशाली थ्रो के साथ रजत पदक जीतकर अपने 2024 सीजन की जोरदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन साल बाद घरेलू प्रतियोगिता में वापसी की और 15 मई को फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
चोपड़ा पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत की सर्वश्रेष्ठ पदक जीतने की उम्मीदों में से एक हैं, जहां वह टोक्यो ओलंपिक में जीते गए स्वर्ण पदक को बरकरार रखने के लिए उत्सुक होंगे। आयोजकों ने बताया कि उन्हें चोपड़ा की तरफ से यह जानकारी दी गई है जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उनकी जगह यूरोपीय चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर टूर्नामेंट में शामिल होंगे। वेबर ने शुक्रवार को 88.37 का थ्रो किया था। वह वर्ष का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें