फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: फैंस के साथ गरबा करते नजर आए नीरज चोपड़ा, गोल्डेन बॉय का वीडियो हुआ वायरल, देखें

Thu, 29 Sep 2022 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

नीरज ने वडोदरा में आयोजित एक समारोह में जमकर गरबा किया। इस मौके पर उनके साथ कमेंटेटर चारु शर्मा भी मौजूद थे। सबने मिलकर वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर डांस किया।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, ये टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। वडोदरा पहुंच चुके नीरज ने बुधवार को लोगों के साथ गरबा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। नीरज ने लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज ने वडोदरा में आयोजित एक समारोह में जमकर गरबा किया। इस मौके पर उनके साथ कमेंटेटर चारु शर्मा भी मौजूद थे। सबने मिलकर वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर डांस किया। नीरज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, नवरात्रि के मौके पर गुजरात का गरबा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। नीरज भी खुद को इसमें शामिल होने से नहीं रोक सके।

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं का राष्ट्रीय खेल में खेलना अनिवार्य किया गया था, लेकिन कई पदक विजेताओं ने चोट का हवाला देकर इन खेलों से किनारा कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग के बाद टोक्यो में ही कांस्य जीतने वाले पहलवान रवि कुमार और रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट साक्षी मलिक इन खेलों में दिखाई नहीं देंगी।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहलवान दीपक पूनिया, वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा, रजत पदक विजेता संकेत सर्गर, गुरदीप सिंह भी राष्ट्रीय खेलों में नहीं खेलेंगे। इन सभी ने चोटिल होने का हवाला दिया है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी इन खेलों का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन

मीराबाई चानू होंगी आकर्षण
वहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 76 किलो में कांस्य जीतने वाली पहलवान पूजा सिहाग भी इन खेलों में नहीं खेल रही हैं। हाल ही में उनके पति का देहांत हो गया था। अब इन खेलों का मुख्य आकर्षण टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अचिंता शेउली, पहलवान नवीन, दिव्या काकरान, पूजा गहलोत, दीपक, मोहित, शटलर एचएस प्रणय, एथलीट अविनाश साबले, ट्रिपल जंपर एल्डोस पॉल, लांग जंपर मुरली श्रीशंकर, फेंसर भवानी देवी, वेटलिफ्टर बिंदिया रानी होंगे। सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से ही चोटिल चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें