फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शुरुआती तीन में से दो प्रयास फाउल फिर भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए चोट से परेशान नीरज, लेकिन 15CM से चूके

Fri, 01 Sep 2023 09:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिच

सार

नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिच में कुछ खास शुरुआत नहीं की थी। वह चोट से भी परेशान थे, लेकिन आखिरी प्रयास में उन्होंने 85 मीटर का आंकड़ा पार किया और दूसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाई।
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल किया है। ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है और अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में जगह बना ली है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज ने पूरा दमखम लगाया था। इस दौरान वह थोड़े चोटिल भी हो गए थे। इसी वजह से ज्यूरिख में वह पूरी लय में नहीं थे। इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहे और शीर्ष स्थान हासिल करने से 15 सेंटिमीटर से चूक गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से पहले उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें पीठ और कंधे में थोड़ा दर्द महसूस हो रहा था। ऐसे में नीरज ने ज्यूरिच में धीमी शुरुआत की। उनका पहला थ्रो 80.79 मीटर का रहा। पहले राउंड के बाद वह दूसरे स्थान पर थे। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने पहले राउंड में 81.62 मीटर का थ्रो किया और वह पहले स्थान पर थे। नीरज के अगले दो प्रयास फाउल रहे और पांचवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, दूसरे राउंड में 84.75 मीटर का थ्रो करने वाले जर्मनी के जूलियन वेबर शीर्ष पर बने रहे। 
 

चौथे प्रयास में नीरज ने पलटी बाजी
नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 85.22 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं, जाकुब वादलेच ने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया और शीर्ष पर बने रहे। नीरज का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा। आखिरी प्रयास में उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना सबसे बेहतर थ्रो किया और 85.71 मीटर की दूरी तय की। वह जाकुब को नहीं पछाड़ पाए, लेकिन इसकी जरूरत भी नहीं थी। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मैच के बाद उन्होंने कहा कि फिट रहना जरूरी है। इस वजह से उन्होंने ज्यादा जोर नहीं लगाया। अब वह 17 सितंबर को अमेरिका के युजीन में होने वाले फाइनल में भाग लेंगे। यहां उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें